विषय- हिन्दी शिक्षण योजना- 01 कक्षा- 5
दिनांक | कक्षा | विषय | समयावधि | कालांश |
…….. | 5 | हिन्दी | 40 मिनट | 1 |
लर्निंग आउटकम-
बच्चे पाठ को सही लय, तुक व उच्चारण के साथ पढ़ पाते हैं।
प्रकरण/पाठ-
विमल इन्दु की विशाल किरणें
प्रस्तावना प्रश्न-
प्रश्न 1- बच्चों, ईश्वर ने कौन-कौन सी चीज बनाई है?
संभावित उत्तर- सूरज, चाँद।
प्रश्न 2- चाँद से प्रकाश के रूप में क्या निकल कर धरती तक आती है?
संभावित उत्तर- किरणें।
प्रश्न 3- बच्चों, चाँद से निकलने वाली किरण को हम क्या कहेंगे?
उत्तर- चाँद की किरण।
प्रश्न 4- यदि चाँद से निकलने वाली किरणें विशाल है तो हम क्या कहेंगे?
उत्तर- चाँद की विशाल किरणें।
समस्यात्मक प्रश्न- चाँद की विशाल करणे हमें क्या बताती हैं?
उत्तर- प्राप्त नही हुआ।
उद्देश्य कथन- बच्चों, आज हम जानेंगे कि चाँद की विशाल किरणें हमें क्या बताती हैं।
आवश्यक संसाधन (T.L.M.)-
सूरज, चाँद, सागर, नदी का चित्र, कठिन शब्द लिखे हुए फ़्लैश कार्ड आदि।




शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया/गतिविधि-
शिक्षण के प्रारम्भ में (समय 5 मिनट)
बच्चों से भगवान् के बारे में, चाँद, सूरज, नदी, सागर के बारे में बात करना ईश्वर के बारें में बातचीत।
शिक्षण के दौरान (समय 25 मिनट)
1 – बच्चों के सामने पाठ का आदर्श वाचन।
2- दुबारा मेरे साथ बच्चों का अनुकरण वाचन।
3- कठिन शब्दों को स्वेत-पट पर लिखना।
4- बच्चों से कठिन शब्दों का पुनः अभ्यास कराना।
शिक्षण की समाप्ति पर (समय 10 मिनट)
1- फ़्लैश कार्ड बच्चों को देकर उस पर लिखे शब्द को पढने को कहना।
2- गृह-कार्य के रूप में पाठ का नक़ल लिखने को कहना।