घात लगाए बैठी, बच्चों के लिए हिन्दी कहानी

घात लगाए बैठी

बच्चों के लिए हिन्दी कहानी। बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश कक्षा 4 व 5 FLN हिन्दी कहानी।

Default A Little Girl8653914146966805881

एक लड़की थी, उसका नाम परी था। परी के घर में एक बिल्ली रहती थी। बिल्ली बड़ी चालाक थी। परी के घर में बहुत चूहे थे। चूहे अनाज को खा जाया करते थे।

Default A Cat Is Catching A Rat In A Room1616159488678126506

बिल्ली रोज एक-दो चूहों को पकड़ कर खा जाती थी। बिल्ली चूहों को पकड़ने के लिए घात लगाकर बैठ जाती थी। जैसे ही चूहे बाहर निकलते, बिल्ली झट से उन्हें अपने मुंह में दबा लेती और चट कर जाती थी। एक दिन बिल्ली घाट लगाकर बैठी थी, थोड़ी देर में एक चूहा बाहर निकला।

Default A Cat Is Sitting In Catching Posoting Of A5282095689487089122

जैसे ही बिल्ली उसपर पर झपट्टा मारी, चूहा बिल्ली के मूंछ को पकड़ लिया।चूहे ने जोर से बिल्ली के चेहरे पर दातों से काटा। बिल्ली म्याऊं-म्याऊं करते हुए भागी। यह देखकर परी को बहुत हंसी आई।

Image1976233081345775576
Share This Post: