Letters Pronunciation in Words (Letters का उच्चारण )
Letters का उनके स्थान परिवर्तन के साथ उच्चारण में परिवर्तन
अनेक letters ऐसे हैं जो अलग अलग स्थान पर अलग उच्चारण देते हैं l जैसे:-
\’E\’ का उच्चारण:-
\’E\’ का उच्चारण :-यदि e किसी word के अंत में आता है तो इसका कोई उच्चारण नहीं होता है लेकिन इसका अपने पूर्ववर्ती letters का
उच्चारण प्रभाव जरूर पड़ता है l जैसे:-
1- यदि e का पूर्ववर्ती A हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले a आया हो तो a का उच्चारण \’ए\’ होता है l
Cane (केन) lane(लेन) Dane(डेन) Same(सेम)
2- यदि e का पूर्ववर्ती I हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले I आया हो तो I का उच्चारण \’आइ\’ होता है l
Site (साइट) Nine(नाइन) Kite(काइट) Line(लाइन)
3- यदि e का पूर्ववर्ती O हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले O आया हो तो O का उच्चारण \’ओ\’ होता है l
Scope (स्कोप) Hope(होप) Joke(जोक) Stroke(स्ट्रोक)
4- यदि e का पूर्ववर्ती U हो तो अर्थात अंतिम अक्षर e और उसके पहले वाले अक्षर के पहले U आया हो तो I का उच्चारण \’ऊ\’ होता है l
Rule (रूल) June(जून) Cute(टक्यूट) Dispute(डिस्प्यूट)
\’I\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में \’e\’ आता है तो \’I\’ का उच्चारण \’आइ\’ होता है l जैसे:-
Kite (काइट) Bite(बाइट) Vine(वाइन) Ride(राइड)
2- यदि किसी शब्द के अंत में \’id\’ \’ig\’ \’in\’ \’ip\’ \’it\’ आता है तो \’I\’ का उच्चारण \’इ\’ होता है l जैसे:-
Kid (किड) Big(बिग) Tin(टिन) Rip(रिप)
3- यदि किसी शब्द में \’I\’ के बाद \’nd\’ \’ght\’ आता है तो \’I\’ का उच्चारण \’आइ\’ होता है l जैसे:-
Find (फाइंड) Fight(फाइट) Light(लाइट) Kind(काइंड)
4- यदि किसी शब्द में \’I\’ के बाद \’ng\’ \’nk\’ आता है तो \’I\’ का उच्चारण \’इ\’ होता है l जैसे:-
Fring (फ्रिंग) Sing(सिंग) sink(सिंक) Pink(पिंक)
5- यदि किसी शब्द में \’I\’ के बाद double letter आता है तो \’I\’ का उच्चारण \’इ\’ होता है l जैसे:-
Fill (फिल) Fizz(फिज़) Miss(मिस) Kitten(किटेन)
\’O\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में \’op\’ \’og\’ \’ot\’ \’ob\’ आता है तो \’O\’ का उच्चारण \’ऑ\’ होता है, लेकिन लघु उच्चारण होता है l जैसे:-
Pop (पॉप) Dog(डॉग) Hot(हॉट) Mob(मॉब)
2- यदि किसी शब्द के अंत में \’e\’ आता है तो \’O\’ का उच्चारण \’ओ\’ होता है, और दीर्घ उच्चारण होता है l जैसे:-
Rose (रोज) Hope(होप) Pole(पोल) Poke(पोक)
Letters का उनके स्थान परिवर्तन के साथ उच्चारण में परिवर्तन
अनेक letters ऐसे हैं जो अलग अलग स्थान पर अलग उच्चारण देते हैं l जैसे:-
\’U\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द के अंत में \’ut\’ \’up\’ \’ub\’ \’un\’ \’ug\’ आता है तो \’U\’का उच्चारण \’अ\’ होता है l जैसे:-
Nut (नट) Cup(कप) Cub(कब) Bug(बग) Bun(बन)
2- यदि शब्द का अंतिम अक्षर e है तो U का उच्चारण \’ऊ\’ होता है l
Tune (ट्यून) Cube(क्यूब) Cute(क्यूट) Flute(फ्लूट)
\’C\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द में C के पीछें \’e\’ या \’y\’ आता है तो \’C\’ का उच्चारण \’स\’ होता है l जैसे:-
Cent (सेंट) Cell(सेल) Center(सेण्टर) Cycle(साइकिल)
2- यदि किसी शब्द में C के पीछे \’O\’ \’U\’ या \’A\’ आता है तो \’C\’ का उच्चारण \’क\’ होता है l जैसे:-
Cold(कोल्ड) Cat(कैट) Cute(क्यूट) Cap(कैप)
\’G\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी शब्द में \’G\’ के बाद \’e\’ \’i\’ या \’y\’ आता है तो \’G\’ का उच्चारण \’ज\’ होता है l जैसे:-
Gem (जेम) Giant(जायंट) Gym(जिम) George(जॉर्ज)
2- यदि किसी शब्द में \’G\’ के बाद \’u\’ या \’a\’ आता है तो \’G\’ का उच्चारण \’ग\’ होता है l जैसे:-
Gum (गम) Gun(गन) Gap(गैप) Garden(गार्डन)
\’Y\’ का उच्चारण :-
1- यदि किसी एक syllable(उच्चारण खंड) के शब्द में \’y\’ आता है तो \’y\’ का उच्चारण \’आइ\’ होता है l जैसे:-
By (बाइ) Fly(फ्लाई) sky(स्काई) shy(शाइ)
2- यदि किसी दो syllable(उच्चारण खंड) के शब्द में \’y\’ आता है तो \’y\’ का उच्चारण \’ई\’ होता है l जैसे:-
Party (पार्टी) Puppy(पप्पी) City(सिटी) Baby(बेबी)
Vowel and Consonant
Alphabet